लाइव न्यूज़ :

राज्य, केन्द्रशासित प्रदेश कोविड-19 रोधी टीकों की दूसरी खुराक पर करें ध्यान केन्द्रित: केन्द्र

By भाषा | Updated: October 19, 2021 14:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर देश में जल्द ही कोविड-19 रोधी टीकों की एक अरब खुराक दे दी जाएंगी और अब टीकाकरण को और बेहतर बनाने के लिए केन्द्र ने राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों से दूसरी खुराक लगाने पर ध्यान केन्द्रित करने को कहा है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 99 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जनवरी को देशभर में कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत की थी।

केन्द्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए नए दिशानिर्देश तैयार करने के लिए राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों से भी सुझाव मांगे हैं।

मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सोमवार को एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशकों के साथ टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की।

भूषण ने इस बात पर जोर दिया कि देश में जल्द ही टीकों की एक अरब खुराक दे दी जाएंगी। उन्होंने राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों का सभी नागरिकों को टीका लगाने की दिशा में किए प्रयासों के लिए शुक्रिया अदा किया।

बयान के अनुसार इस बात पर जोर दिया गया कि बड़ी संख्या में लोगों को दूसरी खुराक नहीं दी गई है। राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों को दूसरी खुराक पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। कई राज्यों के पास दूसरे टीके के लिए पर्याप्त खुराक हैं। भारत सरकार, राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों को अतिरिक्त खुराक मुहैया कराने की स्थिति में है, ताकि इस कार्य को पूरा किया जा सके।

उन्होंने साथ ही टीकाकरण अभियान में तेजी लाने का भी आह्वान किया।

बयान में कहा गया कि राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों को सलाह दी गई थी कि वे उन जिलों को प्राथमिकता दें, जहां टीके कम लगे हैं और अतिरिक्त कोविड-19 टीकाकरण केन्द्रों की जरूरत तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच में सुधार की आवश्यकता का पता लगाएं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए पिछले एक साल में मानक संचालन प्रक्रियाएं जारी की हैं। बयान में कहा गया कि गृह मंत्रालय, आप्रवासन ब्यूरो, नागर विमानन मंत्रालय और विदेश मंत्रालय सहित सभी हितधारकों के साथ विचार-विमर्श कर इन दिशानिर्देशों की समीक्षा की जा रही है। राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों को भी इस संबंध में अपने विचार साझा करने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन