लाइव न्यूज़ :

राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी कोविड टीके की 2.29 करोड़ से ज्यादा खुराक हैं: सरकार

By भाषा | Updated: August 7, 2021 14:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अगस्त केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी कोविड-19 रोधी टीके की 2.29 करोड़ से ज़्यादा खुराक उपलब्ध हैं।

मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी स्रोतों के माध्यम से अब तक टीके की 51.66 करोड़ से ज्यादा खुराकें उपलब्ध कराई गई हैं और 55,52,070 खुराकों को भेजने पर काम चल रहा है।

मंत्रालय ने बताया कि इसमें से कुल खपत, अपव्यय सहित 49,74,90,815 खुराक (शनिवार की सुबह उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार) है।

उसने बताया कि राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी 2,29,36,394 खुराक लाभार्थियों को लगाने के लिए उपलब्ध हैं। केंद्र सरकार देश में टीकाकरण का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी के लिए कोविड टीकाकरण का नया चरण 21 जून से शुरू हुआ था।

मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान के तहत सरकार राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क टीका उपलब्ध करा रही है। टीकाकरण के नये चरण में केन्द्र सरकार देश में उत्पादित टीके की 75 प्रतिशत खुराकों को खरीदकर उनकी आपूर्ति राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है