लाइव न्यूज़ :

राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों, निजी अस्पतालों के पास 2.30 करोड़ अनुपयुक्त खुराकें : केन्द्र

By भाषा | Updated: August 6, 2021 17:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी भी कोविड-19 टीके की 2.30 करोड़ से ज्यादा खुराकें उपलब्ध हैं जिनका उपयोग नहीं हुआ है और जो लोगों को लगायी जानी हैं।

मंत्रालय के अनुसार, तमाम स्रोतों से राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को अभी तक टीके की 51.16 करोड़ से ज्यादा खुराक मुहैया करायी गई हैं और 20,49,220 खुराकें और दी जानी हैं।

टीका लगाने की प्रक्रिया में बर्बाद हुई दवा सहित, सुबह आठ बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 49,19,73,961 खुराकों का उपयोग हुआ है।

मंत्रालय ने कहा कि केन्द्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण की गति तेज करने और उसे विस्तार देने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी के लिए कोविड टीकाकरण का नया चरण 21 जून से शुरू हुआ।

बयान में कहा गया है कि अतिरिक्त टीके की उपलब्धता, राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को पारदर्शी तरीके से टीका मुहैया कराना, ताकि वे अपनी योजना बना सकें, टीके की निर्बाध आपूर्ति के माध्यम से टीकाकरण अभियान को तेज किया जा रहा है।

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान के तहत सरकार राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क टीका उपलब्ध करा रही है। टीकाकरण के नये चरण में केन्द्र सरकार देश में उत्पादित टीके की 75 प्रतिशत खुराक खरीदकर उनकी आपूर्ति राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश को कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल