राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 रोधी टीकों की 1.57 करोड़ से अधिक खुराक हैं: केन्द्र

By भाषा | Updated: June 1, 2021 12:16 IST2021-06-01T12:16:10+5:302021-06-01T12:16:10+5:30

States, UTs have over 1.57 crore doses of anti-COVID-19 vaccines: Center | राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 रोधी टीकों की 1.57 करोड़ से अधिक खुराक हैं: केन्द्र

राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 रोधी टीकों की 1.57 करोड़ से अधिक खुराक हैं: केन्द्र

नयी दिल्ली, एक जून केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों के पास टीकों की 1.57 करोड़ से अधिक खुराक अब भी मौजूद हैं।

केन्द्र ने अब तक मुफ्त और सीधे राज्य खरीद श्रेणियों के जरिए टीके की 23 करोड़ से अधिक खुराक राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों को मुहैया कराई है।

मंत्रालय ने बताया कि इनमें से 21,51,48,659 खुराक का उपयोग हुआ है जिनमें बर्बाद हुई खुराक भी शामिल है।

उसने कहा, ‘‘ राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों के पास अब भी कोविड-19 रोधी टीकों की 1,57,74,331 खुराक मौजूद है।’’

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केन्द्र, राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में टीके उपलब्ध करा कर उनकी मदद कर रहा है। इसके अलावा, वह राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा टीकों की सीधी खरीद की सुविधा भी देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: States, UTs have over 1.57 crore doses of anti-COVID-19 vaccines: Center

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे