राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक कोविड-19 टीकों की 101 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं: केंद्र

By भाषा | Updated: October 16, 2021 13:32 IST2021-10-16T13:32:56+5:302021-10-16T13:32:56+5:30

States, UTs have been given over 101 crore doses of COVID-19 vaccines so far: Center | राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक कोविड-19 टीकों की 101 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं: केंद्र

राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक कोविड-19 टीकों की 101 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं: केंद्र

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक कोविड-19 टीकों की 101 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध कराई जा चुकी हैं।

मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी 11.12 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं जिनका उपयोग किया जाना है। मंत्रालय ने कहा कि टीकों की उपलब्धता बढ़ने से टीकाकरण अभियान में तेजी आई है। राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों को टीकों की उपलब्धता का पहले से पता चलने से वे बेहतर योजना बना सकते हैं तथा टीकों की आपूर्ति श्रृंखला भी व्यवस्थित रहती है।

बयान में बताया गया कि अब तक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 101 करोड़ से ज्यादा (1,01,51,66,665) खुराक की आपूर्ति की गई है।

टीकाकरण अभियान के सार्वभौमिकरण चरण के तहत, केंद्र देश में टीका उत्पादनकर्ताओं द्वारा तैयार 75 प्रतिशत खुराक को खरीद कर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को आपूर्ति कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: States, UTs have been given over 101 crore doses of COVID-19 vaccines so far: Center

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे