राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक कोविड-19 टीकों की 100 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं: केंद्र

By भाषा | Updated: October 15, 2021 12:41 IST2021-10-15T12:41:09+5:302021-10-15T12:41:09+5:30

States, UTs have been given over 100 crore doses of COVID-19 vaccines so far: Center | राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक कोविड-19 टीकों की 100 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं: केंद्र

राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक कोविड-19 टीकों की 100 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं: केंद्र

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक कोविड-19 टीकों की 100 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

उसने कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी 10.53 करोड़ से अधिक (10,53,11,155) खुराक उपलब्ध हैं जिनका उपयोग किया जाना है।

मंत्रालय ने कहा कि टीकों की उपलब्धता बढ़ने से टीकाकरण अभियान में तेजी आई है। राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों को टीकों की उपलब्धता का पहले से पता चलने से वे बेहतर योजना बना सकते हैं तथा टीकों की आपूर्ति श्रंखला भी व्यवस्थित रहती है।

मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के तहत, राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को मुफ्त में टीके उपलब्ध कराकर केन्द्र उनका समर्थन कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: States, UTs have been given over 100 crore doses of COVID-19 vaccines so far: Center

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे