लाइव न्यूज़ :

राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों के पास अभी 1.91 करोड़ से अधिक खुराक हैं: केंद्र

By भाषा | Updated: July 13, 2021 16:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों एवं निजी अस्पतालों के पास लगाने के लिये अभी कोविड-19 टीके की 1.91 करोड़ से अधिक खुराक है।

मंत्रालय ने बताया कि राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को अभी तक सभी माध्यमों से 39.46 करोड़ से अधिक खुराक दी गई है और 12 लाख से अधिक खुराक उन्हें पहुंचाई जाएगी।

मंगलवार को सुबह आठ बजे उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, बर्बाद हुई खुराकों समेत कुल 37,55,38,390 खुराक लोगों को लगाई जा चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी 1.91 करोड़ से अधिक खुराक हैं।

उसने कहा कि केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा एवं गति बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। देश में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण का नया चरण 21 जून को शुरू हुआ था।

मंत्रालय ने कहा कि अधिक टीके उपलब्ध कराकर टीकाकरण मुहिम को तेज किया गया है, राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को दिए जाने वाले टीकों को लेकर पहले से जानकारी दी गई है, ताकि वे बेहतर प्रबंधन कर सकें और टीका आपूर्ति श्रृंखला को युक्तिसंगत बनाया गया है। उसने कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत केंद्र सरकार राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को नि:शुल्क टीके मुहैया कराके उनकी मदद कर रही है।

मंत्रालय ने कहा कि सभी के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान के नये चरण में केंद्र टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर उन्हें राज्यों को दे रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?