लाइव न्यूज़ :

राज्यों के पास अब भी टीके की 2.18 करोड़ से अधिक अतिरिक्त खुराकें मौजूद : सरकार

By भाषा | Updated: July 28, 2021 18:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी टीके की 2.18 करोड़ से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल की हुई खुराकें मौजूद हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी प्रकार के स्रोतों से अब तक टीके की 46,23,27,530 खुराकें प्रदान की हैं। इसके अलावा 1,20,70,820 खुराकें भेजे जाने की तैयारी है। मंत्रालय ने कहा कि (सुबह आज आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार) इनमें से बर्बाद हो चुकी खुराकों को मिलाकर कुल 44,29,95,780 खुराकों की खपत हो चुकी है।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों के पास कोविड-19 रोधी टीके की 2,18,10,422 अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल की हुई खुराकें बची हैं, जिन्हें लगाया जाना बाकी है।

केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 रोधी टीकों की सर्व-उपलब्धता का नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू किया गया है। अधिक से अधिक टीके उपलब्ध कराकर टीकाकरण अभियान में तेजी लाई गई है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना दी गई, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निशुल्क कोविड टीके प्रदान कर उन्हें समर्थन दे रही है। टीकों की सर्व-उपलब्धता के नए चरण में केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर उन्हें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निशुल्क प्रदान करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव