लाइव न्यूज़ :

राज्यों के पास अब भी कोविड-19 रोधी टीकों की एक करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध : केंद्र

By भाषा | Updated: April 29, 2021 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं और उन्हें अगले तीन दिनों में 20 लाख खुराक और मिलेंगी ।

हाल ही में महाराष्ट्र सरकार के कुछ अधिकारियों के हवाले से मीडिया में खबरें आई कि राज्य में टीके की खुराक “खत्म” हो गई हैं जिससे राज्य में टीकाकरण अभियान पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इस पर मंत्रालय ने कहा कि राज्य के पास टीकाकरण के लिये पात्र व्यक्तियों को लगाने के लिये अब भी 7,49,960 खुराक उपलब्ध है।

उसने कहा, ‘‘यह स्पष्ट किया जाता है कि महाराष्ट्र को 29 अप्रैल को सुबह आठ बजे तक टीके की 1,63,62,470 खुराक मिलीं।’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘इनमें से खराब (0.22 प्रतिशत) होने वाली खुराक के साथ ही 1,56,12,510 खुराक की खपत हुई। राज्य के पास अब भी टीके की 7,49,960 खुराक उपलब्ध हैं।’’

भारत सरकार ने अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 से प्रतिरक्षा हेतु टीके की करीब 16.16 करोड़ खुराक मुफ्त उपलब्ध कराई हैं।

मंत्रालय ने कहा कि इनमें से खराब होने वाली खुराक के साथ ही 15,10,77,933 खुराक की खपत हुई है।

उसने कहा, ‘‘राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के पास टीके की एक करोड़ से अधिक (1,06,08,207) खुराक उपलब्ध हैं। अगले तीन दिनों में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 20 लाख से अधिक (20,48,890) खुराक उपलब्ध कराई जाएगी। ’’

मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण का तीसरा चरण एक मई से शुरू होगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 18 साल से अधिक आयु के सभी नागरिकों के वास्ते कोविड-19 रोधी टीका लगवाने के लिए बुधवार को कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु ऐप के जरिए पंजीकरण शुरू हो गया।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली को अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 38,40,710 खुराक मिल चुकी है और व्यर्थ हुई खुराकों को मिलाकर वहां कुल खपत 32,77,716 खुराक है। मंत्रालय के मुताबिक ऐसे में उनके पास अब भी 5,62,994 खुराक हैं।

इसी तरह राजस्थान को 1,36,12,360 खुराक उपलब्ध कराई गईं जबकि व्यर्थ हुई खुराकों समेत उसकी कुल खपत 1,32,42,014 खुराक की है। इसके मुताबिक राज्य के पास 3,70,346 खुराक उपलब्ध हैं।

आंकड़ों के मुताबिक पश्चिम बंगाल को अब तक 1,13,83,340 खुराक उपलब्ध कराई गई और टीके की ‍व्यर्थ हुई खुराक समेत उसकी कुल खपत 1,08,89,069 है। आंकड़ों में कहा गया कि राज्य के पास अब भी 4,94,271 खुराक उपलब्ध हैं।

मंत्रालय के मुताबिक छत्तीसगढ़ को 59,16,550 खुराक उपलब्ध कराई गई हैं और खराब हुई खुराक समेत उसका कुल उपभोग 56,09,386 खुराक का है। राज्य में फिलहाल 3,07,164 खुराक हैं और दो लाख खुराकों की आपूर्ति की जा रही है।

देश में टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया