लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण में लैंगिक अंतर को समाप्त करने के लिए कदम उठाएं राज्य :महिला आयोग

By भाषा | Updated: August 13, 2021 15:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अगस्त कोविड-19 टीकाकरण में लैंगिक अंतर पर चिंता जताते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि टीकाकरण अभियान में महिलाओं की भागीदारी कम नहीं रह जाए।

सभी मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने एक खबर का उल्लेख किया जिसमें महिलाओं को कोविड रोधी टीके अपेक्षाकृत कम संख्या में लगाये जाने का दावा किया गया है।

आयोग ने कहा, ‘‘पुरुषों और महिलाओं के बीच टीकाकरण कवरेज में अंतर आयोग के लिए चिंता का विषय है और इसलिए अध्यक्ष रेखा शर्मा ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर टीकाकरण में लैंगिक अंतर कम करने के लिए कदम उठाने को कहा है और यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि टीकाकरण अभियान में महिलाएं पीछे नहीं रह जाएं।’’

आयोग ने कहा कि खबर के अनुसार टीके लगाने में लैंगिक अंतर युवाओं के मुकाबले बुजुर्ग आबादी में ज्यादा दिखाई दिया है। उसने कहा कि टीका लगवाने वाली महिलाओं का अनुपात बढ़ाने की तत्काल आवश्यकता है ताकि टीकाकरण कवरेज में लैंगिक अंतर सही किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब