लाइव न्यूज़ :

राज्यों के पास कोविड-19 रोधी टीकों की 18.53 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध : केन्द्र

By भाषा | Updated: November 13, 2021 15:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर केन्द्र सरकार की ओर से देश के विभिन्न राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों को अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 123 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 रोधी टीकों की 18.53 करोड़ (18,53,90,836) खुराकें अब भी उपलब्ध हैं, जिनका इस्तेमाल किया जाना बाकी है।

मंत्रालय ने कहा कि केन्द्र पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने तथा इसके दायरे का विस्तार करने को लेकर प्रतिबद्ध है।

मंत्रालय ने कहा कि टीके की अधिक खुराकों की उपलब्धता के माध्यम से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में टीकाकरण अभियान को तेज किया गया है। इसके अलावा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में नियमित रूप से सूचित किया जाता है ताकि उनके द्वारा बेहतर योजना बनाई जा सके और टीका आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित किया जा सके।

गौरतलब है कि देश में चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत केन्द्र सरकार विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क टीके उपलब्ध कराकर इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग कर रही है।

मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण मुहिम के सार्वभौमीकरण के तहत केन्द्र सरकार देश में टीका निर्माताओं द्वारा बनाए जा रहे टीकों की 75 प्रतिशत खेप खरीदकर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नि:शुल्क टीके उपलब्ध करा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह