लाइव न्यूज़ :

राज्यों के पास कोविड रोधी टीके की 1.82 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध, तीन दिन में मिलेंगी लगभग पांच लाख अतिरिक्त खुराक

By भाषा | Updated: May 29, 2021 15:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास कोविड-19 रोधी टीके की 1.82 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं तथा अगले तीन दिन में उन्हें लगभग पांच लाख खुराक और उपलब्ध कराई जाएंगी।

केंद्र सरकार ने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को नि:शुल्क और राज्यों द्वारा सीधे खरीद श्रेणी के तहत अब तक 22.77 करोड़ से अधिक खुराक मुहैया कराई हैं।

मंत्रालय ने कहा कि शनिवार सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इनमें से 20,80,09,397 खुराक इस्तेमाल की जा चुकी हैं जिनमें बेकार हुईं खुराक भी शामिल हैं।

इसने कहा, ‘‘राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के पास कोविड रोधी टीके की अब भी 1.82 करोड़ (1,82,21,403) से अधिक खुराक उपलब्ध हैं। इसके साथ ही उन्हें अगले तीन दिन में 4,86,180 खुराक और मिलेंगी।’’

मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड रोधी टीके नि:शुल्क उपलब्ध कराने में केंद्र उनकी मदद कर रहा है।

इसने कहा कि वह राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को सीधे खरीद श्रेणी में टीका मुहैया कराने में भी सहायता कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं