लाइव न्यूज़ :

राज्यों के पास कोविड रोधी टीकों की डेढ़ करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध: केंद्र

By भाषा | Updated: June 25, 2021 12:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों के पास अभी कोविड-19 रोधी टीकों की डेढ़ करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं तथा 47 लाख से अधिक खुराक उन्हें दिए जाने की प्रक्रिया में हैं।

मंत्रालय ने बताया कि केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को भारत सरकार के माध्यम से नि:शुल्क तरीके से तथा राज्यों की प्रत्यक्ष खरीद की श्रेणी में अब तक 30.54 करोड़ से अधिक खुराक मुहैया कराई हैं। इनमें से बेकार हुई खुराक समेत कुल 29,04,04,264 खुराकों की खपत हुई है।

मंत्रालय के अनुसार, ‘‘राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अभी टीकों की डेढ़ करोड़ से अधिक (1,50,28,186) खुराक हैं जिनमें शेष बची तथा इस्तेमाल नहीं हुईं खुराक हैं। इनके अतिरिक्त 47 लाख खुराक राज्यों को देने की प्रक्रिया में हैं तथा अगले तीन दिन में उन्हें मिल जाएंगी।’’

उसने कहा कि केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की रफ्तार और दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। कोविड-19 टीके लगाने के नए चरण की शुरुआत गत 21 जून को हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां