लाइव न्यूज़ :

राज्य, जिलों को कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों का पूर्व पंजीकरण को-विन 2.0 पर कराना होगा

By भाषा | Updated: February 28, 2021 23:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 फरवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और अन्य बीमारियों से पीड़ित 45-59 वर्ष के लोगों के लिए पंजीकरण शुरू होने से पहले राज्यों एवं जिलों को कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों (सीवीसी) का पूर्व पंजीकरण को-विन 2.0 पोर्टल पर कराना जरूरी होगा ताकि नागरिकों को सीवीसी की सूची उपलब्ध हो सके।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पंजीकरण एक मार्च सुबह 9 बजे से शुरू होगा। पात्र लाभार्थी अपनी पसंद का केंद्र चुन सकते हैं और उपलब्ध स्लॉट के आधार पर अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा को-विन 2.0 पर जारी दिशानिर्देश नोट के अनुसार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एक टीकाकरण चक्र में दी जाने वाली खुराक की संख्या तय करना होगा ।

जहां तक टीकाकरण स्लॉट का संबंध है, इन्हें आगे मोबिलाइजेशन स्लॉट और ओपन स्लॉट के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है। मोबिलाइजेशन स्लॉट वे होते हैं जिनके लिए संबंधित राज्य और केंद्रशासित प्रदेश ऑन-साइट पंजीकरण, अपॉइंटमेंट, सत्यापन और टीकाकरण के लिए लाभार्थियों को जुटाएंगे।

इसके लिए ऑनलाइन इंटरफेस के माध्यम से लाभार्थियों के लिए पूर्व-पंजीकरण की कोई आवश्यकता नहीं होगी। ऐसे स्लॉट का अनुपात संबंधित राज्य और केंद्र सरकार द्वारा तय किया जाएगा।

सामान्य नागरिकों के लिए ओपन स्लॉट ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के लिए खुले रहेंगे। एक सत्र के लिए ओपन स्लॉट की संख्या सीवीसी सत्र क्षमता से आरक्षित स्लॉट घटाकर तय की जाएगी।

दिशानिर्देश नोट, ‘‘यह अनुशंसा की जाती है कि शुरूआत में कोई भी विशेष कोविड-19 टीकाकरण केंद्र (सीवीसी) या तो पूरी तरह से आरक्षित हो सकता है या उसकी पूर्ण क्षमता ऑनलाइन सेल्फ-अपॉन्टेंट के लिए खोली जा सकती है, ताकि वहां कतार प्रबंधन में भ्रम और समस्याओं से बचा जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान