लाइव न्यूज़ :

‘राज्यों ने समग्र मिशन इंद्रधनुष 3.0 का क्रियान्वयन शुरू किया’

By भाषा | Updated: February 23, 2021 17:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 फरवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने समग्र मिशन इंद्रधनुष (आईएमआई) 3.0, अभियान का क्रियान्वयन शुरू कर दिया है जिसका उद्देश्य उन बच्चों और गर्भवती महिलाओं तक पहुंचना है जो कोविड-19 की वजह से नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे।

मंत्रालय की तरफ से मंगलवार को बताया गया कि अभियान के पहले दिन करीब 29,000 बच्चों और 5000 गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया गया।

मंत्रालय ने कहा कि अभियान का उद्देश्य देश में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पूर्ण टीकाकरण को गति देना है और सोमवार को 15 दिनों के लिये इसके पहले चरण की शुरुआत हुई थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने 19 फरवरी को इस अभियान की शुरुआत की थी और राज्यों व जिला पदाधिकारियों से हर बच्चे तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए अधिकतम पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करने का अनुरोध किया था।

राज्य स्तर पर शीर्ष नेतृत्व टीकाकरण कार्यक्रम को अपनाएगा।

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को इस अभियान की शुरुआत की थी। राजस्थान में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने सोमवार को इस अभियान की शुरुआत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos