लाइव न्यूज़ :

डिजिटल मीडिया से संबंधित नये नियमों को लागू करने का अधिकार राज्यों को नहीं दिया गया है: केन्द्र

By भाषा | Updated: March 3, 2021 22:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मार्च केन्द्र ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से कहा है कि डिजिटल मीडिया प्रकाशनों पर नये नियमों को लागू करने का अधिकार उन्हें नहीं दिया गया है।

केन्द्र सरकार ने हाल में लागू किये गये दिशानिर्देशों के तहत जारी किये गये मणिपुर जिला मजिस्ट्रेट के आदेश को एक दिन पहले पलट दिया था।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सोमवार को एक कार्यालय ज्ञापन में कहा कि उसने 25 फरवरी को सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया नैतिकता संहिता) नियम 2021 को आईटी अधिनियम 2000 के तहत घोषित किया था।

मंत्रालय ने कहा कि नए नियमों के तहत प्रावधान डिजिटल समाचार प्रकाशकों के लिए आचार संहिता, एक शिकायत निवारण प्रणाली का गठन करने और केंद्र को जानकारी देने की जरूरत से संबंधित हैं।

हालांकि उसने कहा, ‘‘इन अधिकारों को राज्य सरकारों/जिलाधिकारियों/पुलिस आयुक्तों को नहीं सौंपा गया है।’’

उसने स्पष्ट किया कि नये नियमों को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ही लागू किया जायेगा।

नये नियम ओटीटी और डिजिटल मीडिया सामग्री से संबंधित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग