राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के पास टीके की 2.87 करोड़ से अधिक खुराक हैं: केंद्र

By भाषा | Updated: June 19, 2021 13:39 IST2021-06-19T13:39:00+5:302021-06-19T13:39:00+5:30

States and UTs have over 2.87 crore vaccine doses: Center | राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के पास टीके की 2.87 करोड़ से अधिक खुराक हैं: केंद्र

राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के पास टीके की 2.87 करोड़ से अधिक खुराक हैं: केंद्र

नयी दिल्ली, 19 जून केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 2.87 करोड़ से अधिक खुराक अब भी मौजूद हैं तथा उन्हें अगले तीन दिन में 52.26 लाख से अधिक खुराक और मिल जाएंगी।

मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के जरिए और केंद्र की ओर से मुफ्त मुहैया कराई गई खुराकों के जरिए कुल 28,50,99,130 खुराक मुहैया कराई गई हैं, जिनमें से 25,63,28,045 खुराक की खपत हो चुकी है। इनमें बर्बाद हुई खुराक भी शामिल हैं।

उसने बताया कि राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी 2,87,71,085 खुराक हैं। इसके अलावा 52,26,460 से अधिक खुराक राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को आगामी तीन दिन में मुहैया कराई जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: States and UTs have over 2.87 crore vaccine doses: Center

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे