लाइव न्यूज़ :

राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के पास जून में कोविड टीके की करीब 12 करोड़ खुराकें होंगी: केंद्र

By भाषा | Updated: May 31, 2021 22:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई केंद्र सरकार ने सोमवार को राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों को सूचित किया कि उनके पास जून में कोविड टीके की करीब 12 करोड़ खुराकें उपलब्ध होंगी, जिससे वे टीकाकरण में तेजी ला सकेंगे।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड टीकाकरण पर निजी अस्पतालों के साथ सक्रिय रूप से सहयोग बढ़ाने और बुजुर्ग और दिव्यांगों के लिए घर के पास टीकाकरण केंद्र खोलने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान मे कहा कि उन्हें टीके की समय पर आपूर्ति के लिए टीका निर्माताओं और निजी अस्पतालों के साथ नियमित रूप से समन्वय करने के लिए दो-तीन सदस्यों की एक समर्पित टीम गठित करने की सलाह दी गई।

बयान के मुताबिक, टीकाकरण की प्रगति पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों के साथ बैठक में, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने उन्हें आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को उनकी घटती आपूर्ति को तत्काल भरने के लिए टीके का उपलब्ध स्टॉक प्रदान करेगी ताकि टीकाकरण अभियान स्थिर गति से जारी रहे।

स्वास्थ्य सचिव ने मई 2021 के अंतिम सप्ताह में टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की, क्योंकि इस माह के अधिकांश टीके खत्म हो रहे थे।

बयान में कहा गया है, “जून 2021 में टीकों की कुल उपलब्धता और बढ़ने वाली है। जून 2021 में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लगभग 12 करोड़ (11,95,70,000) खुराकें उपलब्ध होंगी, जिससे वे टीकाकरण संख्या को बढ़ाने में सक्षम होंगे।”

कई राज्यों ने टीको की लगातार कमी की शिकायत की है। यह बैठक उस दिन हुई है जब केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने 11 गैर-भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर कोविड-19 टीकों की खरीद और मुफ्त सार्वभौमिक टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के वास्ते संयुक्त प्रयास करने का आग्रह किया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान में कहा कि देश में सबसे कमजोर जनसंख्या समूहों को कोविड-19 से बचाने के लिए टीकाकरण अहम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर