लाइव न्यूज़ :

अगले तीन दिनों में राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को मिलेगी कोविड-19 की करीब 51 लाख खुराक

By भाषा | Updated: May 16, 2021 16:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी कोविड-19 टीके की 1.84 करोड़ से अधिक खुराक हैं तथा करीब 51 लाख खुराक शीघ्र आने वाली हैं जो अगले तीन दिनों में उन्हें दी जाएगी।

उसने कहा कि केंद्र अब तक राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को टीके की 20 करोड़ (20,28,09,250) से अधिक खुराक मुफ्त दे चुका है। शनिवार शाम सात बजे के आंकड़े के हिसाब से 14 मई तक कुल उपभोग (जिसमें बर्बादी भी शामिल है) 18,43,67,772 खुराक रहा है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी कोविड-19 टीके की 1.84 करोड़ से अधिक (1,84,41,478) खुराक हैं । जिन राज्यों में शून्य से कम स्टॉक दिख रहा है वहां टीके की आपूर्ति से अधिक उसकी खपत दिख रही है क्योंकि उन्होंने सशस्त्र बलों को दिए गए टीके की गिनती नहीं की है।’’

केंद्र ने कहा कि टीके की 50,95,640 खुराक आने वाली हैं और अगले तीन दिनों में उसे राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को दिया जाएगा।

दरअसल टीकाकरण इस महामारी को रोकने की भारत सरकार की समग्र नीति का अभिन्न हिस्सा है। जांच, रोगियों का पता लगाना एवं उनका उपचार करना तथा कोविड उपयुक्त आचरण का अनुपालन सुनिश्चित करना भी उसके अंतर्गत आते हैं।

मंत्रालय ने बताया कि केंद्र राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को मुफ्त कोविड टीके प्रदान करके राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान में सहयोग कर रहा है तथा उसका उत्पादन एवं आपूर्ति बढ़ाने का भी प्रयास कर रहा है।

एक मई से कोविड-19 टीकाकरण की उदारीकृत एवं तीव्र तृतीयक चरण रणनीति का क्रियान्वयन चालू हो गया है और उसके तहत सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए टीकाकरण खोल दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू