लाइव न्यूज़ :

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की करीब 72 लाख खुराक अब भी मौजूद : केंद्र

By भाषा | Updated: May 9, 2021 15:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी कोविड-19 टीके की 72 लाख से अधिक खुराक मौजूद है और अगले तीन दिन में करीब 46 लाख खुराकों की आपूर्ति और की जाएगी।

मंत्रालय ने बताया कि भारत सरकार ने अबतक 17,56,20,810 खुराक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में उपलब्ध कराई है जिनमें से रविवार की सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 16,83,78,796 खुराक का इस्तेमाल किया गया है। इनमें बर्बाद हुई खुराक भी शामिल है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, ‘‘ 72 लाख से अधिक खुराक (72,42,014) अब भी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के पास मौजूद है। जिन राज्यों में अधिक खपत (बर्बाद खुराक सहित) और कम उपलब्धता दिखाई दे रही है, वास्तव में उन राज्यों में उन टीकों की गिनती नहीं की गई है जो उन्होंने सशस्त्र बलों को दी हैं।’’

मंत्रालय ने कहा कि इन खुराकों के अलावा अगले तीन दिन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 46 लाख से अधिक (46,61,960) खुराक उपलब्ध कराई जाएगी।

मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार की कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने की पांच सूत्रीय रणनीति में टीकाकरण अभिन्न हिस्सा है। अन्य चार सूत्र जांच, पहचान, इलाज और कोविड-19 अनुकूल व्यवहार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos