लाइव न्यूज़ :

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास टीके की करीब दो करोड़ खुराक मौजूद : केंद्र

By भाषा | Updated: May 20, 2021 16:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मई केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास इस समय कोविड-19 टीके की करीब दो करोड़ खुराक मौजूद हैं और 26 लाख अतिरिक्त खुराक अगले तीन दिन में मुहैया कराने के लिए प्रक्रिया चल रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत सरकार की महामारी पर नियंत्रण और प्रबंधन की विस्तृत रणनीति में जांच, पहचान, इलाज और कोविड-19 अनुरूप व्यवहार के साथ-साथ टीकाकरण अभिन्न हिस्सा है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत केंद्र राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में कोविड-19 टीके की खुराक उपलब्ध कराकर मदद कर रहा है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत सरकार ने अब तक मुफ्त श्रेणी और राज्यों को सीधे खरीद श्रेणी के तहत कोविड-19 टीके की 21 करोड़ से अधिक खुराक (21,07,31,130) राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई हैं। इनमें से आज सुबह आठ बजे प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 19,09,60,575 खुराक की खपत हुई है जिनमें बेकार हो चुकी खुराक भी शामिल हैं।’’

मंत्रालय ने कहा, करीब दो करोड़ (1,97,70,555) खुराक अब भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास देने के लिए बची हैं।’’

बयान में कहा गया, ‘‘ इसके अलावा करीब 26 लाख अतिरिक्त खुराक (25,98,760) मुहैया कराने की प्रक्रिया चल रही है और अगले तीन दिन के भीतर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ये खुराक भी मिल जाएंगी।’’

केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सीधे टीके की खरीद करने की सुविधा दे रही है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने एक मई को कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के लिए उदार नीति लागू की है जिसके तहत प्रत्येक महीने केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला द्वारा अनुमोदित उत्पादक के 50 प्रतिशत टीकों की खरीद केंद्र करेगा जिसे मुफ्त में राज्यों को मुहैया कराया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!