लाइव न्यूज़ :

राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के पास टीके की 2.28 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध: सरकार

By भाषा | Updated: July 27, 2021 16:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जुलाई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास कोविड रोधी टीकों की 2.28 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध हैं।

मंगलवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, भारत सरकार ने अब तक राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड रोधी टीके की 45.73 करोड़ से अधिक खुराकें सभी स्रोतों के माध्यम से प्रदान की हैं तथा इसके अलावा टीके की 24,11,000 खुराकें प्रक्रियारत हैं। उसने बताया कि इनमें अपव्यय सहित कुल 43,80,46,844 खुराकों की खपत हुई है।

मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की रफ्तार तेज करने और दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का नया चरण 21 जून से शुरू हुआ है।

उसने बताया कि टीकाकरण अभियान को टीकों की ज्यादा उपलब्धता और राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को खुराकों की उपलब्धता की अग्रिम जानकारी देकर तेज किया गया है ताकि टीकों को लेकर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश बेहतर योजना बना सकें और टीकों की आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित किया जा सके।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके उपलब्ध कराकर उनकी मदद कर रही है। सबको टीका उपलब्ध कराने से जुड़े कोविड-19 टीकाकरण अभियान के नए चरण के तहत केंद्र सरकार देश में टीका विनिर्माताओं द्वारा उत्पादित 75 प्रतिशत टीके खरीदेगी और राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को उनकी (नि:शुल्क) आपूर्ति करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos