लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य का बयान, लड़कियों को न दें मोबाइल फोन

By भाषा | Updated: June 10, 2021 18:27 IST

Open in App

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), 10 जून उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की एक सदस्य ने लड़कियों को मोबाइल फोन नहीं देने की वकालत करते हुए कहा कि लड़कियों के पास फोन होने से अनेक सामाजिक बुराइयां पैदा होती हैं।

आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों से संबंधित एक सवाल पर संवाददाताओं से कहा, “बढ़ते हुए अपराधों को कोई भी सरकार अपने दम पर नहीं रोक सकती। समाज और परिवार के सदस्यों, खासकर माताओं की यह बड़ी जिम्मेदारी है कि वे जवान होती लड़कियों को भटकने न दें।”

जिले में महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कुमारी ने कहा कि माताओं को अपनी बेटियों पर नजर रखनी चाहिए और उन्हें मोबाइल फोन नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर वे फोन दे रही हैं तो इस पर नजर रखनी चाहिए कि कहीं उनकी बेटियां उसका गलत इस्तेमाल तो नहीं कर रहीं।

कुमारी ने कुछ उदाहरण देते हुए कहा कि पिछले दिनों उन्हें एक शिकायत मिली थी जिसमें एक लड़की ने घर से भाग कर शादी की थी। उन्होंने कहा कि यह पाया गया था कि वह घटना मोबाइल फोन के गलत इस्तेमाल का परिणाम थी।

उन्होंने दावा किया कि मोबाइल फोन के गलत इस्तेमाल की वजह से बहुत सी सामाजिक बुराइयां पैदा हो रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान