लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा जल्द बहाल होना चाहिए क्योंकि यह हमारी पहचान है: अल्ताफ बुखारी

By भाषा | Updated: September 10, 2021 19:17 IST

Open in App

श्रीनगर, 10 सितंबर जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा जल्द बहाल होना चाहिए क्योंकि ये यहां के लोगों की पहचान है। बुखारी ने केंद्र शासित प्रदेश में जल्द से जल्द विधानसभा चुनाव कराने की भी वकालत की।

बुखारी ने श्रीनगर में संवाददाताओं से कहा, '' हम जल्द राज्य का दर्जा बहाली चाहते हैं क्योंकि यह हमारी पहचान है। हालांकि, यह भी अहम है कि जल्द विधानसभा चुनाव होने चाहिए। सिर्फ यह बयानबाजी नहीं होनी चाहिए कि चुनाव होने जा रहे हैं। जमीनी स्तर पर लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें जमीनी स्तर पर लोकतंत्र मुहैया कराना हमारा कर्तव्य है।''

जम्मू-कश्मीर की मुख्यधारा के छह दलों वाले गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) पर निशाना साधते हुए बुखारी ने आरोप लगाया, '' हम जनता से हमारा समर्थन करने की अपील करते हैं। हमारी पार्टी ईमानदार है। हम गिरगिट की तरह रंग नहीं बदलते, जिस तरह पीएजीडी ने जनता के सामने दिखावा किया कि उन्हें चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है लेकिन आज वे चिल्ला रहे हैं कि वे चुनाव लड़ेंगे, बहुमत हासिल करेंगे और सरकार बनाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू