लाइव न्यूज़ :

मुंबई की महापौर पर भाजपा नेता की कथित टिप्पणी के बारे में राज्य महिला आयोग ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी

By भाषा | Updated: December 7, 2021 14:31 IST

Open in App

मुंबई, सात दिसंबर महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने भारतीय जनता पार्टी के नेता आशीष शेलार की मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर के बारे में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर मुंबई पुलिस आयुक्त से तथ्यात्मक रिपोर्ट देने को कहा है। शेलार ने वर्ली में हाल ही में हुई सिलेंडर विस्फोट की घटना के संबंध में महापौर के बारे में कथित टिप्पणी की थी।

आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने ट्विटर पर कहा कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों द्वारा महिलाओं के बारे में 'अपमानजनक' टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

चाकणकर ने सोमवार रात को ट्वीट किया कि इसलिए, आयोग ने टिप्पणी पर "गंभीरता से" गौर किया और मुंबई पुलिस प्रमुख से इस संबंध में एक तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

पुलिस आयुक्त को लिखे अपने पत्र में, चाकणकर ने दावा किया, "... शेलार ने टिप्पणी की थी कि 'मुंबई की महापौर (विस्फोट में झुलसे लोगों से मुलाकात करने) घटना के 72 घंटों के बाद गईं थी, आप (महापौर) इतने घंटों तक कहां सो रहीं थी?,' जिसे समाचारों में प्रसारित किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, “इसलिए, महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग अधिनियम, 1993 की धारा 12(2) और 12(3) के अनुसार इस संबंध में एक तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की जानी चाहिए।”

मध्य मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित चॉल के एक घर में गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे