लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में राज्य परिवहन बस चालक ने बस के भीतर की आत्महत्या

By भाषा | Updated: September 21, 2021 13:28 IST

Open in App

मुंबई, 21 सितंबर महाराष्ट्र राज्य परिवहन (एसटी) के एक बस चालक ने अहमदनगर जिले के संगमनेर डिपो में मंगलवार को एक बस के भीतर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि चालक सुभाष तेलोर को सहकर्मियों ने बस के भीतर एक छड़ से लटकता हुआ पाया। उन्होंने बताया कि तेलोर पाथर्डी से नासिक जानेवाली एक बस को चला रहे थे लेकिन संगमनेर डिपो में वह रात के लिए रूक गए। यह स्थान मुंबई से 250 किलोमीटर दूर है।

अधिकारी ने बताया कि उनके इस भयानक कदम उठाने के पीछे की वजह का पता नहीं चल रहा है लेकिन प्राथमिक जानकारी इस ओर इशारा करते हैं कि तेलोर ने कुछ निजी कारणों से आत्महत्या की।

उन्होंने बताया कि पिछले महीने भी एक एसटी बस चालक ने राज्य में आत्महत्या कर ली थी। एसटी बस चालक कमलेश बेडसे (44) ने कर्ज में डूबे होने और कम वेतन मिलने की वजह से धुले में आत्महत्या कर ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे