लाइव न्यूज़ :

सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बनाएं राज्य : गडकरी

By भाषा | Updated: January 20, 2021 16:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जनवरी केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य सरकारों को सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बनाने को कहा है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा एमएसएमई मंत्री ने राज्य सरकारों से सड़क सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करने और गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के सहयोग से लोगों को सड़क पर सुरक्षित आवाजाही के लिए प्रेरित करने को भी कहा है।

उन्होंने मंगलवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद (एनआरएससी) की 19वीं बैठक को संबोधित करते हुए यह बयान दिया।

देश में सोमवार से ही पहली बार सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत की गई है और इस बीच मंगलवार को एनआरएससी की बैठक हुई।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के एक बयान के अनुसार इस दौरान गडकरी ने स्वीडन का उदाहरण भी दिया, जहां सड़क दुर्घटना के प्रति शून्य सहिष्णुता को अपनाया जाता है।

उन्होंने सुझाव दिया कि सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता के लिए मंत्रालय, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआईए), लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और सड़क निर्माण से संबंधित विभिन्न एजेंसियों के इंजीनियरों का अनिर्वाय रूप से तीन दिन प्रशिक्षण होना चाहिए।

सड़क सुरक्षा से संबंधित सांसदों की एक समिति का जिक्र करते हुए उन्होंने सभी विधायकों से अनुरोध किया कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्रों में इस बात पर ध्यान दें कि सड़क हादसे कम हों।

मंत्रालय ने सड़क परिवहन क्षेत्र में नीतियों और सुरक्षा के मानकों के नियोजन एवं समन्वय से संबंधित मामलों पर सलाह देने के लिए एनआरएससी की स्थापना की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र