लाइव न्यूज़ :

टीकों के लिए कई कीमत के निर्णय को अस्वीकार करें राज्य: चिदंबरम

By भाषा | Updated: April 23, 2021 14:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शुक्रवार को कहा कि टीकों के लिए कई कीमत तय किए जाने के ‘भेदभावपूर्ण निर्णय’ को राज्यों को अस्वीकार करना चाहिए और उन्हें मिलकर टीका निर्माता कंपनियों से बातचीत करके नया मूल्य निर्धारित करना चाहिए।

पूर्व गृह मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘केंद्र सरकार द्वारा टीकों के लिए कई कीमतों की अनुमति देने का निर्णय भेदभावपूर्ण और प्रतिगामी है। राज्यों को सर्वसम्मति से निर्णय को अस्वीकार करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सबसे अच्छा तरीका यह है कि राज्य सरकारें संयुक्त रूप से एक 'मूल्य वार्ता समिति' का गठन करें और दोनों टीका निर्माताओं के साथ एक समान मूल्य पर वैक्सीन देने के लिए बातचीत करने की पेशकश करें।’’

चिदंबरम ने आरोप लगाया, ‘‘केंद्र सरकार ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करने से पल्ला झाड़ लिया है और कॉर्पोरेट मुनाफाखोरी के सामने समर्पण कर दिया है।’’

गौरतलब है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने 18 से 45 साल आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए राज्यों को 400 रुपये और निजी अस्पतालों को 600 रुपये में टीका देने का फैसला किया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार को पहले की तरह 150 रुपये में टीका उपलब्ध कराती रहेगी।

कांग्रेस की मांग है कि पूरे देश में टीके की एक कीमत तय होनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो