लाइव न्यूज़ :

डीजीपी के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से राज्य पुलिस का मनोबल प्रभावित होगाः फडणवीस

By भाषा | Updated: December 31, 2020 22:55 IST

Open in App

नागपुर 31 दिसंबर भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक सुबोध कुमार जायसवाल के राज्य के बाहर प्रतिनियुक्ति पर जाने से पुलिस बल का मनोबल प्रभावित होगा।

महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अधिकारी जायसवाल को बुधवार को केंद्रीय औद्योगिक पुलिस बल (सीआईएसएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया गया था।

पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने दावा किया कि डीजीपी को शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस सरकार ने दरकिनार कर दिया था।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, " हमारे पास बहुत सक्षम डीजीपी थे। हालांकि, पिछले कई महीनों से पुलिस विभाग को उन्हें विश्वास में लिए बिना चलाया जा रहा था।"

उन्होंने आरोप लगाया, " यह पहली बार हुआ है। इस बर्ताव से जायसवाल परेशान होकर राज्य से बाहर प्रतिनियुक्ति पर चले गए।"

उन्होंने कहा, "गृह मंत्री और मुख्यमंत्री का काम देखरेख का है। गृह विभाग अब मामूली तबादलों में भी हस्तक्षेप कर रहा है, जिसने डीजीपी को प्रतिनियुक्ति पर जाने को मजबूर कर दिया।"

भाजना नेता ने कहा, " महाराष्ट्र में ऐसा पहली बार हो रहा है और यह गर्व की बात नहीं है .... यह निश्चित रूप से पुलिस विभाग के मनोबल को प्रभावित करेगा।"

गृह राज्य मंत्री शंभुराजे देसाई ने संपर्क करने पर कहा कि जायसवाल ने खुद आग्रह किया था कि उन्हें प्रतिनियुक्ति पर जाने की इजाजत दी जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र