लाइव न्यूज़ :

राज्य के सांसद एमपी-लैड की राशि स्वास्थ्य संरचना पर खर्च करें :तेजस्वी यादव

By भाषा | Updated: May 6, 2021 00:33 IST

Open in App

पटना, पांच मई बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि राज्य के सभी सांसदों को मिलने वाली सांसद निधि का उपयोग प्रदेश की स्वास्थ्य संरचना पर करने के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करें।

राज्य सरकार द्वारा सभी विधायकों को मिलने वाली राशि का उपयोग स्वास्थ्य के क्षेत्र में करने का फैसला लिए जाने के बाद तेजस्वी ने पत्र में कहा है, ‘‘सरकार के इस निर्णय से पहले ही हमलोगों ने स्वेच्छा से अपनी अनुमान्य राशि से अपने विधानसभा क्षेत्र स्थित पीएचसी एवं एपीएचसी में कोविड-19 मरीजों के समुचित ईलाज के लिए विभिन्‍न प्रकार की जीवन रक्षक दवाओं तथा आवश्यक मेडिकल उपकरण इत्यादि की खरीद के वास्ते अपनी अनुसंशा भेज चुके हैं।’’

राजद नेता ने कहा, ‘‘हमने अपने पार्टी कार्यालय एवं आवास को पृथक-वास केन्द्र बनाने की भी पेशकश की है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि कोविड-19 की पहली लहर के दौरान 2020 में भी बिहार विधानमंडल के सभी सदस्यों के मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास मद से सैकड़ों करोड़ रुपये की राशि सरकार द्वारा ली गई थी लेकिन उसका सदुपयोग नहीं हुआ, लेकिन हम चाहते हैं कि इसबार धन का उचित उपयोग हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल