लाइव न्यूज़ :

कृषि कानूनों पर संसद में चर्चा से जुड़ा विदेश मंत्रालय का बयान ‘सच का मजाक’ : चिदंबरम

By भाषा | Updated: February 4, 2021 17:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार फरवरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने पॉप गायिका रिहाना और कई अन्य विदेशी हस्तियों की टिप्पणियों पर आए विदेश मंत्रालय के बयान को लेकर बृहस्पतिवार को कहा कि मंत्रालय का यह कहना ‘सच का मजाक’ है कि संसद के भीतर चर्चा के बाद कृषि कानून पारित किए गए।

पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि भारत की संसद ने पूरी बहस और चर्चा के बाद कृषि क्षेत्र से संबंधित सुधारवादी कानून पारित किए। यह सच का मजाक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राज्यसभा का रिकॉर्ड और वीडियो रिकॉर्ड दिखाएगा कि पूरी चर्चा नहीं हुई थी, कुछ सांसदों के माइक्रोफोन बंद थे और वोटिंग को संक्षेप में खारिज कर दिया गया था। यदि विदेश मंत्रालय किसी ऐसे मामले में सच को तोड़ता-मरोड़ता है, जहां रिकॉर्ड है, तो विदेश मंत्रालय के अन्य कथनों पर कौन विश्वास करेगा?’’

गौरतलब है कि किसानों के प्रदर्शन पर पॉप गायिका रिहाना सहित विदेश की मशहूर हस्तियों एवं अन्य लोगों की टिप्पणियों पर विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा था कि प्रदर्शन के बारे में जल्दबाजी में टिप्पणी से पहले तथ्यों की जांच-परख की जानी चाहिए और सोशल मीडिया पर हैशटैग तथा सनसनीखेज टिप्पणियों की ललक न तो सही है और न ही जिम्मेदाराना है।

उसने यह भी कहा था कि संसद में पूरी चर्चा के बाद इन कानूनों को पारित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos