लाइव न्यूज़ :

सीएमएस में जन सूचना अधिकारी नियुक्त करने के राज्य सूचना आयोग के आदेश पर रोक

By भाषा | Updated: September 8, 2021 00:04 IST

Open in App

लखनऊ, सात सितंबर इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने सिटी मांटेसरी स्कूल (सीएमएस) सहित अन्य संस्थानों में जन सूचना अधिकारी नियुक्त करने संबधी आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। अदालत ने राज्य सूचना आयोग द्वारा इस बाबत उप्र के मुख्य सचिव को जारी आदेश को कानूनन 'अनुचित' करार दिया।

हालांकि, अदालत ने साफ किया कि नियमों के तहत यदि सीएमएस किसी सरकारी अधिकारी या सार्वजनिक प्राधिकरण को कोई सूचना देने के लिए बाध्य है तो उसे सूचना देनी पड़ेगी।

मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार यह आदेश न्‍यायमूर्ति राजन राय व न्‍यायमूर्ति सुरेश कुमार गुप्ता की पीठ ने सीएमएस के संस्‍थापक प्रबंधक जगदीश गांधी की ओर से दाखिल एक रिट याचिका पर पारित किया। याची ने राज्य सूचना आयेाग के उस आदेश को उसके क्षेत्राधिकार से परे बताया था जिसमें उसने सीधे प्रदेश के मुख्य सचिव को आदेश दे दिया था कि वह शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के तहत आने वाले सभी संस्थानों में एक-एक जन सूचना अधिकारी नियुक्त करे। दरअसल आयोग ने यह आदेश संजय शर्मा की ओर से उसके समक्ष दायर की गई एक शिकायत पर दिया था।

सीएमएस ने अपनी याचिका में कहा कि आयेाग का आदेश मनमाना व क्षेत्राधिकार से परे है। यह भी कहा गया कि वह लोक अधिकारी की श्रेणी में नहीं आता है। अदालत ने सुनवायी के दौरान पाया कि आयोग ने क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर आदेश पारित किया है, जिसके बाद उसने आयोग के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी। इसके साथ ही अदालत ने यह भी साफ किया कि संजय शर्मा की शिकायत पर आयोग नियमानुसार सुनवायी आगे बढ़ा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह