लाइव न्यूज़ :

छात्र की मौत मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने कलेक्टर व एसपी को नोटिस जारी किये

By भाषा | Updated: October 21, 2021 17:00 IST

Open in App

जयपुर, 21 अक्टूबर राजस्थान के चूरू जिले में शिक्षक की कथित पिटाई से नाबालिग छात्र की हुई मौत के मामले में राज्य मानव अधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए बृहस्पतिवार को जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और बीकानेर के प्रारंभिक शिक्षा निदेशक को नोटिस जारी किये।

आयोग के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास ने पांच बिंदुओं पर एक सप्ताह में तथ्यात्मक रिपोर्ट आयोग को पेश करने को कहा है। आयोग के आदेशानुसार व्यास ने आरोपी शिक्षक व स्कूल संचालक के खिलाफ की गई कार्रवाई सहित अन्य बिंदुओं पर तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

गौरतलब है कि चूरू के सालासर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में सातवीं कक्षा के छात्र 13 वर्षीय गणेश की गृहकार्य नहीं करने पर बुधवार को शिक्षक मनोज (35) ने कथित पिटाई कर दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी शिक्षक मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर निजी स्कूल की मान्यता निलंबित कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र