लाइव न्यूज़ :

Lockdown 5: 30 जून तक बिहार के कन्टेनमेंट जोन में बढ़ाया गया लॉकडाउन, राज्य के गृह विभाग ने दी जानकारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 31, 2020 16:42 IST

राज्य गृह विभाग ने बताया कि बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण कन्टेनमेंट जोन में 30 जून तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण बिहार में कन्टेनमेंट जोन में 30 जून तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।बिहार में शनिवार को कोरोना वायरस के 206 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 3,565 पहुंच गई जबकि संक्रमण के कारण होने वाली मौतों की संख्या 20 हो गई।

पटना: बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण कन्टेनमेंट जोन में 30 जून तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। राज्य गृह विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। मालूम हो, केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को देश के निषिद्ध क्षेत्रों में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ाने की घोषणा की थी। साथ ही कहा था कि आठ जून से आतिथ्य सत्कार (हॉस्पिटैलिटी) सेवाओं, होटलों और शॉपिंग मॉल को चरणबद्ध तरीके से खोलने की अनुमति होगी। 

बता दें कि बिहार में शनिवार को कोरोना वायरस के 206 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 3,565 पहुंच गई जबकि संक्रमण के कारण होने वाली मौतों की संख्या 20 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल के उस प्रवासी मजदूर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिसकी कुछ दिनों पहले समस्तीपुर में मृत्यु हो गई थी, जब वह मुंबई से अपने गृह राज्य जा रहा था। इसके साथ ही कोविड-19 के कारण होने वाली मौत का आंकड़ा शनिवार को 20 तक पहुंच गया। 

विभाग ने बताया कि इस बीच, राज्य में 206 लोगों को संक्रमित पाया गया, जिसके साथ बिहार में कुल कोविड-19 मामलों की संख्या 3,565 हो गई। समस्तीपुर के सिविल सर्जन आर आर झा ने बताया कि 35 वर्षीय मृतक पश्चिम बंगाल का रहने वाला था, जो अपने गृह राज्य की यात्रा के लिए मुंबई से चली एक श्रमिक ट्रेन में सवार था, लेकिन वह ट्रेन में ही गंभीर रूप से बीमार हो गया था। 

झा ने कहा, ‘‘उसकी खराब स्वास्थ्य स्थिति के कारण, उसे 26 मई को समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया और अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ घंटों के भीतर उसकी मौत हो गई। उसका नमूना परीक्षण के लिए भेजा गया और उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।’’ बिहार में सबसे अधिक प्रभावित पटना जिला है, जहां संक्रमण के 241 मामले हैं, इसके बाद रोहतास में 205, बेगुसराय में 199, मधुबनी में 190, मुंगेर में 155 और खगड़िया में 134 मामले हैं।

(भाषा इनपुट भी)

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?