लाइव न्यूज़ :

कोविड-टीके की लागत राज्य सरकारें नहीं केन्द्र वहन करे: अरविन्द सुब्रमण्यनन

By भाषा | Updated: April 24, 2021 22:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल भारत के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविन्द सुब्रमण्यनन ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 के टीके की पूरी लागत केन्द्र को वहन करनी चाहिये और इसका बोझ राज्यों पर नहीं डाला जाना चाहिए।

उन्होंने भारत में कोविड-19 टीके की मूल्य नीति को जटिल और राजनीति से भरा बताया।

गौरतलब है कि केन्द्र सरकार ने 19 अप्रैल को घोषणा की कि एक अप्रैल से टीकाकरण अभियान में 18 साल के ऊपर के लोगों को भी वैक्सीन दी जा सकेगी। सरकार ने यह भी कहा था कि टीकाकरण के लिए निजी अस्पातल और राज्य सरकारें विनिर्माताओं से टीके की खुराक खरीद सकती हैं।

सुब्रमण्यनन ने ट्विटर पर एक के बाद एक कई संदेश में कहा, ‘‘भारत की वैक्सीन मूल्य नीति जटिल और राजनीति भरी है... सरकार को चाहिये कि वह विनिर्माताओं को तर्कसंगत कीमत दे। यह सौदेबाजी काने या घरेलू या विदेशी निजी क्षेत्र की कंपनियों के लिए अनिश्चितता पैदा करने का समय नहीं है।’’

भारतीय कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया (एसआईआई) ने इसी हफ्ते घोषण की थी कि वह कोविशील्ड वैक्सीन राज्य सरकारों को 400 रुपये प्रति शीशी और निजी अस्पतालों को 600 रुपये प्रति शीशी की दर पर देगी। कंपनी केन्द्र सरकार को अभी तक 150 रुपये की दर से कोविशील्ड की खुराक दे रही थी।

सुब्रमण्यनन ने ट्वीट किया, ‘‘पूरे देश में, वैक्सीन के इंजेक्शन की कीमत एक ही होनी चाहिये और यह कीमत शून्य होनी चाहिये। अत: सबके लिए वैक्सीन मुफ्त हो।

भेदभाव और जटिलता अनैतिक और अनावश्यक है और इसे लागू करना भी कठिन होगा।

उन्होंने कहा कि सबके लिए वैक्सीन मुफ्त होने से इस पर राजनीति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की पूरी की पूरी लागत केन्द्र को उठानी चाहिये न कि राज्यों को।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग