लाइव न्यूज़ :

किसानों को एमएसपी का पूरा लाभ दिलाना राज्य सरकार की मंशा: मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: December 30, 2020 20:15 IST

Open in App

लखनऊ, 30 दिसम्बर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का पूरा लाभ दिलाना राज्य सरकार की मंशा है।

मुख्यमंत्री ने यहां एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि उनकी सरकार की मंशा है कि किसानों को एमएसपी का पूरा फायदा मिले। उन्होंने कहा कि इसी के मद्देनजर धान खरीद के काम में तेजी लाने की हिदायत दी गई है।

योगी ने दुग्ध उत्पादन के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि इसके लिए ज्यादा से ज्यादा गांव में दुग्ध समितियों का गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों का गठन करते हुए इन्हें डेयरी परियोजनाओं से जोड़ा जाए।

उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों को गो-आश्रय स्थलों की नियमित निगरानी करते हुए इनकी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने विरासत अभियान को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश दिए और कहा कि इस मुहिम के दौरान प्रदेश के सभी ग्रामों में समयबद्ध ढंग से कार्यवाही करते हुए निर्विवाद उत्तराधिकार को खतौनियों में दर्ज किया जाए।

मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में आगामी माघ मेले की सभी तैयारियां गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने की हिदायत देते हुए मेले में आने वाले श्रद्धालुओं विशेषकर कल्पवासियों तथा साधु-संतों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने माघ मेला परिसर में कोविड-19 के प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि मेले के दौरान स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन के विशेष प्रबन्ध किए जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल