लाइव न्यूज़ :

राज्य सरकारें कोविड-19 टीका निर्माताओं से सीधे टीका खरीदने के लिए स्वतंत्र हैं : केंद्र

By भाषा | Updated: April 22, 2021 22:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल त्वरित राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण रणनीति और उदार मूल्य नीति के तहत राज्य सरकारें टीका निर्माताओं से कोरोना वायरस रोधी टीकों की खरीद के लिए स्वतंत्र हैं। यह बात बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कही।

मंत्रालय ने मीडिया में आई उन खबरों का खंडन किया जिसमें कहा गया है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने 25 मई 2021 तक अपने सभी उत्पादन को केंद्र सरकार को देने का समझौता किया है और इसलिए उस तारीख तक राज्य सरकारें एसआईआई से टीका नहीं खरीद पाएंगी।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘मीडिया में आई खबरें गलत तथ्यों पर आधारित हैं और निराधार हैं।’’

देशव्यापी टीकाकरण अभियान को विस्तार देने के तहत केंद्र सरकार ने 19 अप्रैल को ‘उदार मूल्य और त्वरित राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण रणनीति’ की घोषणा की थी जो एक मई से प्रभाव में आएगी।

इसने कहा कि राज्य सरकारें टीका निर्माताओं से टीके की खुराकें खरीदने के लिए स्वतंत्र हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे