लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में राशनकार्ड धारकों के लिए पोंगल नकद बोनस जारी रखे राज्य सरकार : अन्नाद्रमुक

By भाषा | Updated: November 18, 2021 19:11 IST

Open in App

चेन्नई, 18 नवंबर तमिलनाडु में विपक्षी अन्नाद्रमुक ने राज्य सरकार से राशन कार्ड धारकों के लिए 2,500 रुपये का पोंगल नकद उपहार जारी रखने का आग्रह किया है।

अन्नाद्रमुक के संयोजक ओ पन्नीरसेल्वम ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब उनकी पार्टी की सरकार सत्ता में थी तो इस योजना के तहत मिलने वाली नकद राशि बढ़ाई गयी थी, लेकिन द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की सरकार द्वारा बुधवार को पोंगल को लेकर की गयी घोषणा से गरीबों को निराशा हुई है, जिसके मुताबिक नकद उपहार को खत्म कर दिया गया है।

पन्नीरसेल्वम ने कहा, ‘‘लोग, विशेष रूप से गरीब, उम्मीद करते हैं कि राज्य सरकार उन्हें इस पोंगल में आवश्यक राहत प्रदान करेगी। लोग यह चाहते हैं कि सरकार की ओर से यह योजना जारी रखी जाए, क्योंकि कोविड-19 महामारी के दौरान लॉकडाउन की वजह से आम लोगों की आजीविका बुरी तरह से प्रभावित हुई है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘आम लोग चाहते हैं कि सरकार उपहार के साथ नकद राशि भी प्रदान करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?