लाइव न्यूज़ :

महिलाओं के लिए ‘डोर-टू-डोर’ टीकाकरण की व्यवस्था करे राज्य सरकार: राजे

By भाषा | Updated: June 9, 2021 16:24 IST

Open in App

जयपुर, नौ जून राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने कोरोना बचाव टीकाकरण में महिलाओं की कम संख्या पर चिंता जताते हुए बुधवार को कहा कि राज्य सरकार को इनके लिए ‘डोर टू डोर’ (घर-घर जाकर)टीकाकरण की व्यवस्था करनी चाहिए।

राजे ने यहां एक बयान में कहा कि कोरोना से बचाव के लिये चल रहे टीकाकरण अभियान में महिलाओं की कम भागीदारी बेहद चिंता का विषय है। उन्होंने कहा पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में संक्रमण का ज्यादा खतरा होता है क्योंकि पूरे घर की जिम्मेदारी उन्हीं पर होती है। परिवार में जब कोई बीमार पड़ता है तो उसकी देखभाल भी उस घर की महिलायें ही करती है। इसलिये राज्य सरकार महिलाओं के लिए ‘डोर-टू-डोर’ टीकाकरण की व्यवस्था करे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में महिलाओं के टीकाकरण का अनुपात पुरुषों के मुकाबले 94 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि इसका प्रमुख कारण कामकाजी महिलाओं का घर के कामों में व्यस्त रहना है। महिला को सुबह से देर रात तक घर के कामों से फुर्सत नहीं मिलती और वे टीका लगवाने के बनिस्पत परिवार की सेवा करना ज्यादा जरूरी मानती हैं। इसको देखते हुए राज्य सरकार महिलाओं के टीकाकरण पर ध्यान दे,उन्हें प्रेरित करे।

इसके साथ ही राजे ने महिलाओं से भी अपील की है कि वे घर के कामकाज से समय निकाल कर कोरोना से बचने के लिए हर हाल में टीकाकरण करवाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल