लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन को लेकर राज्य सरकार तीन दिनों के भीतर जारी करे दिशा-निर्देश : अदालत

By भाषा | Updated: December 23, 2021 20:26 IST

Open in App

हैदराबाद, 23 दिसंबर तेलंगाना उच्च न्यायालय ने आगामी त्योहार और नये साल के जश्न के मद्देनजर राज्य में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के संभावित प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार को तीन दिनों के भीतर नये सिरे से कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देश जारी करने का आदेश दिया है।

मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने कोविड-19 मुद्दों पर जनहित याचिकाओं के एक बैच पर सुनवाई करते हुए, राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह केंद्र के निर्देशों के अनुसार नये सिरे से कोविड-19 संबंधी नियमों और दिशा-निर्देशों की सूची जारी करे ताकि कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप को फैलने से रोका जा सके।

चूंकि त्योहारों के मौसम और नये साल के जश्न के दौरान लोग एकत्र होंगे, अदालत ने राज्य सरकार से ओमीक्रोन के प्रसार के मद्देनजर इसकी रोकथाम करने, लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करने, जुर्माना लगाने और लोगों को सावधान रहने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने के लिए कहा है।

गौरतलब है कि तेलंगाना में अब तक कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 38 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब