लाइव न्यूज़ :

ब्लैक फंगस के मरीजों का विवरण राज्य सरकार के पास होना आवश्यक : गहलोत

By भाषा | Updated: May 20, 2021 21:55 IST

Open in App

जयपुर, 20 मई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि ब्लैक फंगस के मरीजों का सम्पूर्ण विवरण राज्य सरकार के पास होना आवश्यक है, इसी के मद्देनजर इस बीमारी को राज्य में महामारी अधिसूचित किया गया है।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘ब्लैक फंगस के मरीजों का सम्पूर्ण विवरण राज्य सरकार के पास होना आवश्यक है। इसके दृष्टिगत पूर्व में घोषित महामारी कोविड-19 के तहत ही अब राजस्थान महामारी अधिनियम,2020 के अन्तर्गत ब्लैक फंगस को सम्पूर्ण राज्य में महामारी तथा अधिसूचित किया गया है।’’

राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को इस बीमारी को महामारी घोषित करने की अधिसूचना जारी की।

प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा अखिल अरोरा द्वारा जारी इस अधिसूचना के अनुसार कोरोना संक्रमण के प्रभाव के कारण म्यूकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के मरीजों की संख्या में निरंतर वृद्धि, ब्लैक फंगस के कोरोना संक्रमण के साइड इफेक्ट के रूप में सामने आने कोरोना एवं ब्लैक फंगस का एकीकृत एवं समन्वित उपचार किए जाने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

अधिसूचना के अनुसार राजस्थान महामारी अधिनियम 2020 की धारा 3 की सहपठित धारा चार के तहत म्यूकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) को संपूर्ण राज्य में महामारी व अधिसूचनीय रोग अधिसूचित किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कुछ दिन पहले राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों में म्यूकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) बीमारी के मामले सामने आने को चिंता जताई थी।

विशेषज्ञों के अनुसार यह बीमारी कोरोना से ठीक हुए डायबिटीज के रोगियों में अधिक हो रही है। इस बीमारी में पीड़ित की आंखो की रोशनी जाने के साथ जबड़े तक को निकालने की नौबत आ रही है।

राजस्थान में करीब 100 मरीज ब्लैक फंगस से प्रभावित हैं। इनके उपचार के लिए जयपुर के सवाईमानसिंह अस्पताल में भी लिए अलग से वार्ड बनाया गया है, जहां पूरे प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos