लाइव न्यूज़ :

ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करवा किसानों को तुरंत मुआवजा दे राज्य सरकार : पूनियां

By भाषा | Updated: January 6, 2021 19:52 IST

Open in App

जयपुर, छह जनवरी भारतीय जनता पार्टी ने राज्‍य के कुछ हिस्‍सों में हालिया ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान की तुरंत गिरदावरी आकलन करवाकर प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।

भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष सतीश पूनियां ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि प्राकृतिक आपदा किसानों के लिए संकट बनकर आती है, जहाँ ओलावृष्टि नहीं हुई वहाँ मावठ से जरूर किसानों को लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि खासतौर पर जो नाजुक फसलें हैं, सब्जियाँ हैं उन पर बड़ा नुकसान हुआ है और राज्य सरकार तुरंत गिरदावरी करवाकर किसानों को समय पर उचित मुआवजा दे।

पूनियां ने राज्‍य के विभिन्न जिलों में बर्ड फ्लू फैलने के समाचारों पर कहा कि जब फ्लेमिंगो पर संक्रमण हुआ था तब राज्य सरकार ने आश्वस्त किया था कि प्रयोगशाला स्थापित किया जाएगा। बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी राजस्थान आते हैं और स्‍थानीय पक्षी भी यहाँ सर्वाधिक हैं, ऐसे में यदि यहाँ पर प्रयोगशाला होगी तो सहूलियत होगी।

उन्होंने कहा कि अब भी हमें भोपाल पर निर्भर रहना पड़ता है और बर्ड फ्लू के रूप में एविएन इन्फ्लुएंजा का संक्रमण धीरे-धीरे बड़ा रूप लेता जा रहा है।

आगामी निकाय चुनावों को लेकर सवाल पर पूनियां ने कहा कि हमारी प्रारम्भिक बैठकें शुरू हो गई हैं, हम जल्द ही निकाय के प्रभारी तय कर देंगे।

वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्‍यक्ष एम. सादिक खान ने कहा कि मोर्चा मोदी सरकार की नीतियों व पार्टी की रीति-नीति को आमजन के बीच लेकर जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos