लाइव न्यूज़ :

राज्य सरकार नशीले पदार्थों की आपूर्ति, बिक्री पर लगाम लगाने पर गंभीर : धारीवाल

By भाषा | Updated: March 5, 2021 19:48 IST

Open in App

जयपुर, पांच मार्च स्वायत्त शासन मंत्री शान्ति कुमार धारीवाल ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार नशीले पदार्थों की आपूर्ति व बिक्री पर लगाम लगाने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है।

धारीवाल प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा इस संबंध में पूछे गये पूरक प्रश्नों का गृह मंत्री की ओर से जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के व्यापार में लिप्त अपराधियों की धर पकड़ के लिए राज्य में विशेष कार्यबल (एसओजी) को तैनात किया गया है। साथ ही 2019 से ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ भी चलाया जा रहा है, जिसके अच्छे परिणाम सामने आये हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोटा, झालावाड़, प्रतापगढ़ आदि क्षेत्रों में मादक पदार्थों से जुड़े मामले सामने आते रहते हैं। इन जगहों पर नारकोटिक्स विभाग का कार्यालय है जो समय-समय पर कार्रवाई करता है।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा भी पड़ोसी राज्यों की पुलिस के सहयोग से मादक पदार्थों की बिक्री और आपूर्ति रोकने का काम किया जाता है, लेकिन इसमें पर्याप्त सफलता नहीं मिलने के कारण राज्य में अब यह काम एसओजी को भी सौंपा गया है।

इससे पहले विधायक लक्ष्मण मीणा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में धारीवाल ने बताया कि यह सही है कि विधानसभा क्षेत्र बस्सी के कस्बों तथा गांवों में युवाओं में स्मैक, अफीम, गांजा जैसे नशीले पदार्थों के सेवन की प्रवृत्ति दिनों-दिन बढ रही है जिसके विरूद्ध पुलिस द्वारा निरन्तर कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग