लाइव न्यूज़ :

राज्य सरकार ने 13 नगरीय निकायों में 62 सदस्य मनोनीत किए

By भाषा | Updated: July 2, 2021 21:31 IST

Open in App

जयपुर, दो जुलाई राजस्थान सरकार ने राजनीतिक नियुक्तियों के अपने क्रम को आगे बढ़ाते हुए 13 नगरीय निकायों में 62 सदस्य और मनोनीत किए हैं। एक अन्य फैसले में सरकार ने 102 तहसील स्तरीय उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समितियों में 306 गैर-सरकारी सदस्यों का मनोनयन किया है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा 06 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 13 नगरीय निकायों में 62 सदस्यों का मनोनयन किया गया है। जिन नगरीय निकायों में मनोनयन किया गया है उनमें कामां में 5, कुम्हेर में 6, बयाना में 5, टोडाभीम में 6, पिलानी में 2, नवलगढ़ में 6, मुकुन्दगढ़ में 6, बांसवाड़ा में 3, चुरू में 3, सुमेरपुर में 2, तख्तगढ़ में 6, टोडारायसिंह में 6 और मालपुरा में 6 पार्षद शामिल हैं।

राज्य सरकार ने इस तरह की नियुक्तियों की यह पांचवीं सूची जारी की है। इससे पहले चार सूचियों में 115 निकायों में कुल मिलाकर 617 पार्षद मनोनीत किए गए हैं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत रिक्त उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए राज्य के 22 जिलों के 102 शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में तहसील स्तरीय उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समितियों में कुल 306 गैर-सरकारी सदस्यों के मनोनयन को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद खाद्य एवं नागरिक विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी