लाइव न्यूज़ :

जनता के सेवक के रूप में दायित्व निभा रही है राज्य सरकार : गहलोत

By भाषा | Updated: October 22, 2021 22:43 IST

Open in App

जयपुर, 22 अक्टूबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार जनता के सेवक के रूप में पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्व निभा रही है।

गहलोत शुक्रवार को जयपुर जिले के डेहरा गांव (जोबनेर) में ‘प्रशासन गांवों के संग अभियान’ के तहत आयोजित शिविर में उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जनता को राहत देने के लिए संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह सुशासन की सोच के साथ दो अक्टूबर से राज्य में ‘प्रशासन गांवों के संग अभियान’ की शुरूआत की गई है। सरकार का प्रयास है कि इस अभियान के माध्यम से लोगों के विभिन्न विभागों से जुड़े जरूरी काम मौके पर ही पूरे हों और उन्हें तत्काल राहत मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान की मूल भावना यही है कि लोगों को अपने आवश्यक काम के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर ना काटने पडें। अधिकारी-कर्मचारी इसी भावना के साथ काम करते हुए लोगों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें राहत पहुंचाएं।

उन्होंने राज्य सरकार की ‘चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा’ जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार सड़क, बिजली, पानी, कृषि, उद्योग सहित सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दे रही है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सी. पी. जोशी, नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजय माकन, कृषि मंत्री लालचन्द कटारिया, शिक्षा राज्यमंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव भी मौजूद थे।

इससे पहले गहलोत ने नागौर जिले के निम्बोला बिश्वां गांव में आयोजित ‘प्रशासन गांवों के संग’ अभियान शिविर का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन की दिशा में ये अभियान राज्य सरकार का महत्वपूर्ण कदम हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे