लाइव न्यूज़ :

राज्य सरकार उदासीन: 3500 स्कूल, 4 लाख विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स महज 9700

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 21, 2019 08:53 IST

पिछले पांच साल में संभाग में बिना अनुदानित निजी स्कूलों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ. निजी स्कूल एनसीसी शुरू करने से कतरा रहे हैं. इसका कारण है कि कई स्कूलों में स्थायी रूप से शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई है. एनसीसी शुरू करने के लिए स्थायी रूप से शिक्षक होने जरूरी हैं. लिहाजा संस्थाएं अपने यहां एनसीसी शुरू करने से परहेज कर रही हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपिछले पांच साल में संभाग में बिना अनुदानित निजी स्कूलों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ. निजी स्कूल एनसीसी शुरू करने से कतरा रहे हैं.

पिछले 25 सालों से नागपुर संभाग में राष्ट्रीय कैडेट्स कोर (एनसीसी) का विस्तार नहीं हो पाया जबकि हर साल नए स्कूल व राज्य सरकार से अनुदान पाने के लिए पात्र स्कूलों की संख्या बढ़ रही है. विस्तार नहीं हो पाने के पीछे की वजह से शिक्षा विभाग खुद को पूरी तरह अनभिज्ञ बता रहा है.

दलील दी जा रही है कि एनसीसी शुरू करना है या नहीं यह स्कूलों की इच्छा पर निर्भर है. संभाग की 135 स्कूलों में एनसीसी है. कैडेट्स की संख्या 9700 है. इनमें छात्र कैडेट्स की संख्या 6200 व छात्राओं की संख्या 3500 है. जबकि संभाग में राज्य शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों की संख्या 3500 से अधिक है.

इनमें शिक्षा हासिल करने वाले कक्षा 8वीं व 9वीं में कुल 4.50 लाख विद्यार्थी हैं. कुल स्कूलों में सर्वाधिक संख्या शहर में स्थित स्कूलों की है. ग्रामीण क्षेत्रों की कई स्कूलों में शुरू से लेकर अब तक एनसीसी शुरू करने को लेकर कोई पहल नहीं की गई है. 'लोकमत समाचार' ने इसकी पड़ताल की.

इस दौरान चौंकाने वाली हकीकत सामने आई. एनसीसी के विस्तार के लिए राज्य सरकार के पास पैसा नहीं है. एनसीसी के विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने से राज्य सरकार पर उतना ही खर्च का भार बढ़ेगा. दरअसल, एनसीसी कैडेट्स को यूनिफार्म देने से लेकर आयोजित किए जाने वाले कैम्प का पूरा खर्च सरकार को वहन करना होता है. संभाग की कई सरकारी, अनुदानित व बिना अनुदानित स्कूलों के पास एनसीसी निदेशालय के पंजीयन मापदंडों के मुताबिक मैदान के लिए पर्याप्त जगह नहीं है. ढंग की इमारत नहीं है. अनुदानित स्कूलों के संस्था संचालक एनसीसी शुरू करने को लेकर किसी तरह की कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं.

पिछले पांच साल में संभाग में बिना अनुदानित निजी स्कूलों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ. निजी स्कूल एनसीसी शुरू करने से कतरा रहे हैं. इसका कारण है कि कई स्कूलों में स्थायी रूप से शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई है. एनसीसी शुरू करने के लिए स्थायी रूप से शिक्षक होने जरूरी हैं. लिहाजा संस्थाएं अपने यहां एनसीसी शुरू करने से परहेज कर रही हैं.

कैसे मिलेगी युवाओं को सेना में जाने की प्रेरणा एनसीसी का उद्देश्य युवा नागरिकों में चरित्र निर्माण, भाईचारा, अनुशासन, धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण, साहसिक भावना और नि:स्वार्थ सेवा के आदर्शों का विकास करना है.

एक ऐसा संगठित, प्रशिक्षित और प्रेरित युवा संगठन तैयार करना है जो जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नेतृत्व प्रदान कर सके. चाहे वे कोई भी कैरियर अपनाएं, वे राष्ट्र की सेवा करें. एनसीसी ऐसा वातावरण भी प्रदान करता है जो युवाओं को सशस्त्र सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करता है. संभाग में एनसीसी का विस्तार नहीं होने से यह बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर युवाओं को सेना में जाने की प्रेरणा कैसे मिलेगी.

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी