लाइव न्यूज़ :

राज्य सरकार ने लगाई गो हत्या पर लगाम: आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: November 21, 2020 18:46 IST

Open in App

लखनऊ, 21 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने न केवल गो हत्या पर लगाम लगाई, बल्कि विभिन्न राज्यों और दूसरे देशों में होने वाली गो-तस्करी पर भी बड़े पैमाने पर रोक लगायी।

योगी ने कहा, ‘‘2017 में जब मुझे सरकार का नेतृत्व करने का दायित्व दिया गया था, उस समय गायों को दूसरे देशों में तस्करी कर भेजा जाता था। मेरे सामने पवित्र गाय को बचाने की एक बड़ी चुनौती थी, जिसे मैंने पूरा किया।’’

एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने शनिवार को सरस्वती कुंज निराला नगर में 'गो-लोक की ओर' पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक गो-सेवक एवं विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रचार प्रमुख सौरभ मिश्रा के द्वारा संकलित की गई। इस पुस्तक में गाय और गोवंश की महत्ता के बारे में विस्तार से बताया गया है।

आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री पद संभालते समय मेरे सामने यह चुनौती थी कि इतने बड़े पैमाने पर सड़क और खेतों पर घूम रहे गोवंश का क्या होगा। सरकार में आने के बाद लावारिस गोवंश के लिए व्यवस्था करनी थी। मुझे प्रसन्नता है कि वर्तमान में 5.24 लाख गोवंश सरकार द्वारा संचालित गो-आश्रय स्थलों में हैं। वहीं नगर निकायों द्वारा संचालित कान्हा उपवन में यह संख्या आठ लाख से ऊपर है। राज्य सरकार ने आठ लाख से अधिक गोवंश को संरक्षित किया।’’

उन्होंने कहा कि रविवार को गोपाष्टमी है, जिसे हजारों वर्षों से मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘एक ओर हम गाय की पूजा करते हैं, वहीं दूसरी ओर गाय का दूध निकालकर सड़कों पर लावारिस छोड़ देते हैं। कथनी-करनी का भेद हमारे विचार और आचार में स्पष्ट देखने को मिलता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत सनातन काल से ही गाय और गो-वंश की महत्ता को समझता रहा है। सभी देवी-देवताओं का निवास हमने गौ में माना है। यह विश्वास जहां रहा हो, वहां हम गो-वंश की उपेक्षा करें, यह वास्तव में हमारी कथनी और करनी पर बहुत बड़ा प्रश्न खड़ा करता है।’’

इस अवसर पर गोसेवा आयोग के अध्यक्ष प्रो. श्याम नंदन सिंह, विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री हेमचंद्र और सह प्रचार प्रमुख विद्या भारती (उत्तर प्रदेश) भाष्कर दुबे भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?