लाइव न्यूज़ :

राज्य सरकार रोडवेज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध- गहलोत

By भाषा | Updated: October 18, 2021 20:35 IST

Open in App

जयपुर, 18 अक्टूबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सभी मांगों को लेकर गंभीर है।

मुख्यमंत्री ने निगम कर्मचारियों द्वारा प्रस्तावित हड़ताल को वापस लेने का आह्वान करते हुए कहा कि निगम कर्मचारी आगामी पटवारी परीक्षा के लिए रोडवेज बसों का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करें।

उल्लेखनीय है कि गत मंगलवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चे ने रोडवेज के कर्मचारी वेतन संशोधन, नई भर्तियों सहित अपनी अन्य मांगों को लेकर 27 अक्टूबर को एक दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी थी।

हड़ताल का आहृान उस दिन किया गया है जब राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आएएस) भर्ती परीक्षा (प्रारंभिक) 2021 आयोजित की जायेगी और राज्य सरकार ने परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को मुफ्त यात्रा की घोषणा की है।

गहलोत ने सोमवार को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी जा रही ग्रेच्युटी व अन्य परिलाभ की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को देय ग्रेच्युटी के 476 करोड़ का भुगतान दीपावली पूर्व प्रारंभ कर दिया जाएगा।

गहलोत ने कहा कि ग्रेच्युटी के मद में देय 476 करोड़ रूपये में से 200 करोड़ रूपये की वित्त विभाग द्वारा स्वीकृति इसी सप्ताह जारी कर दी जाएगी और शेष देय 260 करोड़ की व्यवस्था लोन के माध्यम से कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि दीपावली से पूर्व भुगतान प्रारंभ कर दिया जाएगा और इस प्रकार आगामी एक माह में संपूर्ण भुगतान सुनिश्चित कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निगम में 250 परिचालकों की भर्ती के आदेश सोमवार को ही जारी हो गये है।

उन्होंने कहा कि आमजन को राहत देते हुए रोडवेज का किराया 2014 से नहीं बढ़ाया गया है जबकि इस दौरान डीजल की दरें दोगुनी हो चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग