लाइव न्यूज़ :

प्रदेश के चुनाव आयुक्त ने मप्र के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी

By भाषा | Updated: July 27, 2021 15:21 IST

Open in App

भोपाल, 27 जुलाई प्रदेश के चुनाव आयुक्त बीपी सिंह ने मध्यप्रदेश कैडर के 2020 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी।

अधिकारी ने यहां मंगलवार को बताया कि प्रशिक्षु अधिकारियों ने सोमवार को राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के कार्यालय का दौरा किया और उसके कार्यों को समझा।

आयुक्त ने बताया कि एसईसी नगर पालिका, पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव, परिसीमन और उसमें पदों का आरक्षण का काम करता हे।

प्रशिक्षु अधिकारियों को ईवीएम, चुनाव में उपयोग होने वाले आईटी साधनों, चुनाव प्रबंधन प्रणाली, ईवीएम प्रबंध प्रणाली सहित अन्य प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षु अधिकारियों ने स्कूल शिक्षा विभाग के कामकाज को समझने के लिए राज्य सचिवालय का भी दौरा किया। वहां विभाग के प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी तथा अन्य अधिकारियों ने उन्हें विभाग की प्राथमिकताओं और गतिविधियों के संबंध में एक प्रस्तुति दी।

प्रशिक्षु अधिकारी अभिषेक सराफ, अग्रीम कुमार, अनिल कुमार राठौर, अंजलि रमेश, अंशुमन राज, हिमांशु जैन, प्रखर सिंह और विवेक मध्यप्रदेश कैडर के वर्ष 2020 बैच में शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है