लाइव न्यूज़ :

गोवा में निगम और पंचायतो के वार्डों का आरक्षण एवं परिसीमन राज्य निर्वाचन आयोग ही करेगा: सावंत

By भाषा | Updated: July 29, 2021 19:46 IST

Open in App

पणजी, 29 जुलाई गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बृहस्पतिवार को कहा कि निगम और पंचायत चुनाव के लिए वार्डों का विभिन्न श्रेणियों के तहत आरक्षण राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) द्वारा किया जाएगा।

वह विधानसभा में निगम वार्डों के परिसीमन एवं उनके आरक्षण में अवैधानिता को लेकर विपक्ष के नेता दिगंबर कामत द्वारा पूछे गये सवाल का जवाब दे रहे थे। उसे इस साल मार्च में बंबई उच्च न्यायालय ने सुधारा।

मार्च में उच्च न्यायालय की गोवा पीठ ने राज्य सरकार के निगम प्रशासन निदेशालय (डीएमए) द्वारा जारी की गयी उस अधिसूचना को खारिज कर दी थी जिसमें चुनाव से पहले पांच नगर निकायों में कई वार्डों को आरक्षित कर दिया गया था।

बृहस्पतिवार को यह मुद्दा उठाते हुए कामत ने सवाल किया कि नये निदेशक के पदभार संभालने के एक दिन के अंदर डीएमए द्वारा निगम वार्डों के आरक्षण की अधिसूचना क्यों जारी कर दी गयी। उन्होंने याद दिलाया कि कई दलों को आरक्षण की विसंगतियों को दूर कराने के लिए उच्च न्यायालय जाना पड़ा था।

इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि निगम और पंचायतों में वार्डों के परिसीमा एवं (अनुसूचित जाति/जनजाति/ महिला श्रेण के तहत) आरक्षण का काम केवल राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों